पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी समेत कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा

Many Congress leaders including former Chief Minister Bhupesh Baghel's sister-in-law joined BJP, Seema Baghel and former District Congress President Ghanaram Sahu's son Satish Sahu and senior Mahila Congress leader Gurmeet Dhanai left Congress and joined BJP, Chhattisgarh, Khabargali

दुर्ग (khabargali) भाजपा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर में सेंध लगा दी है। एक तरफ जहां तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं के भाजपा और दूसरे दलों में शामिल होने की ख़बरें आ रही हैं वहीं इस बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाव से मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गुरमीत धनई कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, आज दुर्ग भाजपा के उम्मीदवार विजय बघेल की नामांकन रैली में शामिल होने सीएम विष्णुदेव साय दुर्ग पहुंचे हुए थे। उन्ही की मौजूदगी में सीमा बघेल को सीएम विष्णुदेव साय ने भगवा गमछा ओढ़ाकर भाजपा में शामिल कराया है। बता दें कि भाजपा ने भूपेश बघेल के घर में ही सेंध लगाकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जब भूपेश बघेल के परिवार वालों को ही उन पर भरोसा नहीं है तो फिर आम जनता को उन पर भरोसा कैसे होगा। एक तरह से भाजपा ने भूपेश है तो भरोसा है के नारे का अस्तित्व ही मिटाने का काम किया है। वैसे देखा जाए तो भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल भी पूर्व सीएम के परिवार से ही हैं और रिश्ते में उनके चाचा लगते हैं। विजय बघेल को भाजपा ने फिर से दुर्ग से टिकट दिया है। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने जीत का अंतर तय किया है।

इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि, विजय बघेल पिछली बार 4 लाख वोट से जीते थे। विजय बघेल को इस बार 6 लाख वोट से जिताना है। सीएम ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस को जीरो में आउट करना है। मोदी की गारंटी हमने सांय सांय पूरी की है। ये सब देखकर कांग्रेसी आएं बाएं हो रहे हैं।

Category