सीमा बघेल और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गुरमीत धनई कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

दुर्ग (khabargali) भाजपा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर में सेंध लगा दी है। एक तरफ जहां तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं के भाजपा और दूसरे दलों में शामिल होने की ख़बरें आ रही हैं वहीं इस बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाव से मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गुरमीत धनई कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।