धान बेचने के अंतर की राशि का होली के पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय,सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक : संजय श्रीवास्तव

The decision to make lump sum payment of the difference in the amount of paddy sold before Holi is indicative of the sensitivity of the government, Sanjay Srivastava, Chairman of Civil Supplies Corporation, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान बेचने की पूरी राशि का इकतीस सौ रू प्रति क्विंटल की दर से होली के पहले एकमुश्त भुगतान कर देने के निर्णय का नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने जोरदार स्वागत किया है.उन्होंने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार,किसानों के हितों के प्रति कितनी चिंतित और संवेदनशील है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार,चुनाव के पहले आम लोगों से किए गए सभी वादों को,शीघ्र से शीघ्र पूरा कर रही है.गांव-गांव में लोगों को अपना पक्का घर मिलने से खुशी की लहर है.तो,अब किसानों से इकत्तीस सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद कर छत्तीसगढ़ में दूसरा बड़ा वादा पूरा किया जा रहा है.राज्य सरकार जनता के हित में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए निरंतर तत्पर है.

अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 75% से अधिक आबादी के जीवकोंपार्जन का मुख्य साधन कृषि है.छत्तीसगढ़ में धान की फसल बड़े पैमाने पर होती है यहां किसान परंपरागत रूप से धान की फसल लेते हैं.अपने वादे के अनुसार धान की फसल की समुचित कीमत देने का राज्य सरकार के द्वारा कैबिनेट की बैठक में निर्णय ले लिया गया है जिससे चारों तरफ किसानों में खुशी की लहर है.

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के 25 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होने जा रहे हैं संपूर्ण भारत देश में होली का त्योहार परंपरा अनुसार बहुत धूमधाम से और उत्साह पूर्वक मनाया जाता है. होली त्यौहार के पहले,यहां के किसानों को अपनी उपज धान को बेचने की पूरी राशि मिल जाने से इस त्यौहार की खुशियां और बढ़ जाएगी. इससे व्यापार जगत में भी रौनक बढ़ेगी. इस राशि के रूप में किसानों को लगभग 10 हजार करोड रुपए का भुगतान किया जाएगा.

Category