जांजगीर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटे समेत एक ही परिवार के चार लोगो की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पूरी घटना शिवरीनारायण थाना के भवतरा गांव की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जाँच में जुटी हुई है।
देर रात हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, वारदात देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
खून से सना मिला चारों का शव
बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान के निर्माण कार्य के चलते मौके पर ही रुका हुआ था। सुबह निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने जब चारों को खून से सना देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
- Log in to post comments