ईवीएम में कैद सरकार..छत्तीसगढ़ में 67.48 % तो एमपी में 71% वोटिंग!

Chhattisgarh Assembly Elections, Assembly Elections in Madhya Pradesh, Government captured in EVM... 67.48% voting in Chhattisgarh and 71% voting in MP, CRPF jawan Joginder Singh martyred in IED blast, Khabargali

आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का जवान जोगिंदर सिंह शहीद

रायपुर/भोपाल (khabargali) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीटों के लिए हुए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक 67.48 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, मध्य प्रदेश में 71.11% मतदान हुआ। दोनों राज्यों में मतदान के दौरान हिंसा की भी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक बीजेपी उम्मीदवार और एक आम आदमी पार्टी का समर्थक घायल हो गए

छत्तीसगढ़ में 958 प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद

छत्तीसगढ़ में 70 सीटों के लिए 958 प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। पांच बजे तक छत्तीसगढ़ में 67.48 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि अंतिम आंकड़ा आना अभी बाकी है। दोपहर तीन बजे तक 55.31 प्रश वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा धमतरी में 65.32प्रश और सबसे कम गौरला-पेंड्रा-मरवाही में 45.39प्रश मतदान हुआ है। प्रदेश में कुल कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इनके अतिरिक्त 27 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए थे। 9,424 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी गई। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की 100 से अधिक कंपनियां तैनात किया गया था। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के कुल एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात थे।

ऐसी रही मध्यप्रदेश में मतदान की चाल

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 71.16% वोटिंग हुई। इससे पहले तीन बजे तक 60.52, एक बजे 45.40 और सुबह 11 बजे तक 28.18 फीसदी वोटिंग हुई थी। मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा वोटिंग आगर मालवा जिले में हुई। यहां शाम पांच बजे तक 82 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई। नीमच में 81.19%, सिवनी में 80.39%, शाजापुर में 80.95%, राजगढ़ में 80.34%, रतलाम में 80.02% अलीराजपुर में 56.24%, भिंड में 58.41%, भोपाल में 59.19% और मुरैना में 64.76%, दिमनी में 64.22% तथा अम्बाह सीट में 58.68% मतदान हुआ। पाटन - 71.20 प्रतिशत,बरगी - 72.46 प्रतिशत, जबलपुर पूर्व - 53.65 प्रतिशत, जबलपुर उत्तर - 68.40 प्रतिशत, जबलपुर केंट - 52.20 प्रतिशत, जबलपुर पश्चिम - 60.40 प्रतिशत, पनागर - 72.46 प्रतिशत, सिहोरा - 75.80 प्रतिशत, शहडोल जिले में पांच बजे तक 75.71% हुआ मतदान जैतपुर सीट पर 77.76 %, ब्योहारी सीट पर 72.54 % और जयसिंहनगर सीट पर 77.19 % वोट पड़े। दमोह जिले में कुल 73.83 फीसदी पड़े वोट,जबेरा सीट पर 78.50%,दमोह सीट पर 70.98%,पथरिया सीट पर 72.61%,हटा सीट पर 73.31%, सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर हुआ 71.57% कुल मतदान. सीहोर सीट पर 70.20%, आष्टा सीट पर 72.06%, इछावर सीट पर 72.66%, बुधनी सीट पर 71.28%

80 वर्षीय सियारानी आदिवासी ने तय किया छह किमी का सफर

दमोह में 80 वर्षीय सियारानी आदिवासी ने वोट डालने के लिए तय किया छह किमी का सफर विधानसभा चुनाव के दिन दमोह जिले की हटा विधानसभा के आदिवासी अंचल घोघरा से मतदान के प्रति जागरूकता की अच्छी तस्वीर सामने आई। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सियारानी आदिवासी ने मतदान करने के लिए करीब छह किलोमीटर का पैदल सफर तय किया।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सीट दिमनी में विवाद

वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सीट पर यानी दिमनी विधानसभा में विवाद हुआ। यहां बड़ापुरा गांव के महिला-पुरुष मतदाताओं ने दिमनी थाने का घेराव कर दिया। आरोप लगा कि समाज विशेष के लोगों पर BJP के पक्ष में जबरदस्ती वोट डलवाए गए। साथ ही BJP के पक्ष में वोट न करने पर मारपीट और वोट न डालने देने का भी आरोप लगाया गया। यह घटना पोलिंग बूथ 191 की है। जहां वोट न कर पाने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए।