छत्तीसगढ़ की जानी-मानी 449 हस्तियों ने भाजपा में लिया प्रवेश

Bharatiya Janata Party, Prime Minister Narendra Modi, two Padma Shri, former IAS, 13 artists, social leaders, public representatives, farmers, advocates, film, business world, BJP entry, Arun Saw, state in-charge Om Mathur, national vice president and  Former Chief Minister Dr. Raman Singh, State Vice President Laxmi Verma, State General Secretary Kedar Kashyap, Chhattisgarh, Khabargali

दो पद्मश्री, पूर्व आईएएस, राज्य अलंकरण से पुरस्कृत 13 कलाकार, समाज प्रमुख, जन प्रतिनिधि, किसान, अधिवक्ता, फिल्म और व्यापार जगत के मशहूर लोग शामिल

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की रीति-नीति से प्रभावित होकर गुरुवार को छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने सैकड़ों साथियों-प्रशंसकों के साथ में भाजपा प्रवेश किया। भाजपा में प्रवेश करने वालों में दो पद्मश्री, पूर्व आईएएस, समाज प्रमुख, जन प्रतिनिधि, किसान, छात्र, अधिवक्ता, फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन मैनेजर, व्यापार जगत की मशहूर हस्तियां, राज्य अलंकरण पुरस्कार प्राप्त 13 कलाकारों के साथ 449 लोग शामिल हैं।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुए एक भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में भाजपा प्रवेश का कार्यक्रम किया गया।

इनका हुआ भाजपा प्रवेश

भाजपा प्रवेश करने वालों में विभिन्न विधाओं के राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हस्तियां, पद्मश्री राधेश्याम बारले के नेतृत्व में, दुर्ग संभाग के 169 कलाकारों के साथ ही रायपुर संभाग के लगभग 100 व बिलासपुर संभाग के 28 कलाकारों सहित 309 कलाकारों ने भाजपा प्रवेश किया। इसी तरह पद्मश्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के एक दर्जन कलाकारों और आधा दर्जन प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोड्क्शन मैनेजर, एक दर्जन कृषकों सहित 52 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। अनेक जिलों के कलेक्टर रहे, पूर्व संयुक्त सचिव, पूर्व आईएएस राजपाल सिंह त्यागी भी शामिल हैं। अखिल भारतीय मरार, माली, कुशवाहा, मौर्य, सैनी महासभा छत्तीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के रायपुर संभाग के 28 समाज प्रमुखों ने भाजपा में प्रवेश लिया। रायपुर संभाग के गोंड आदिवासी समाज के प्रमुख युवा समाजसेवी विजय ध्रुव के नेतृत्व में धमतरी-सिहावा क्षेत्र के साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, कुर्मी समाज और अनुसूचित जाति वर्ग के 35 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

पार्षद अमर बंसल 28 समाज सेवियों के साथ शामिल

 रायपुर नगर निगम के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल के नेतृत्व में 28 समाजसेवियों ने भी भाजपा का दामन थामा। स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, हाईकोर्ट एडवोकेट निशांत श्रीवास्तव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सेवानिवृत्त शासकीय सेवक अभनपुर क्षेत्र के ईश्वरलाल साहू, रायपुर के अधिवक्ता दीनबंधु गौर, प्रवीण पाल व रामकृष्ण ध्रुव ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा के लिओए शुभ संकेत: साव

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साव ने इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी का अभिनंदन करते हुए कहा, आज का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए शुभ संकेतों का प्रारंभ है और इस बात पर मुहर भी है कि प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश के लोग कांग्रेस के कुशासन से बेहद त्रस्त हो चले हैं और अब वे भाजपा की ओर विश्वास भरी नजरों से निहार रहे हैं।

Bharatiya Janata Party, Prime Minister Narendra Modi, two Padma Shri, former IAS, 13 artists, social leaders, public representatives, farmers, advocates, film, business world, BJP entry, Arun Saw, state in-charge Om Mathur, national vice president and  Former Chief Minister Dr. Raman Singh, State Vice President Laxmi Verma, State General Secretary Kedar Kashyap, Chhattisgarh, KhabargaliBharatiya Janata Party, Prime Minister Narendra Modi, two Padma Shri, former IAS, 13 artists, social leaders, public representatives, farmers, advocates, film, business world, BJP entry, Arun Saw, state in-charge Om Mathur, national vice president and  Former Chief Minister Dr. Raman Singh, State Vice President Laxmi Verma, State General Secretary Kedar Kashyap, Chhattisgarh, KhabargaliBharatiya Janata Party, Prime Minister Narendra Modi, two Padma Shri, former IAS, 13 artists, social leaders, public representatives, farmers, advocates, film, business world, BJP entry, Arun Saw, state in-charge Om Mathur, national vice president and  Former Chief Minister Dr. Raman Singh, State Vice President Laxmi Verma, State General Secretary Kedar Kashyap, Chhattisgarh, KhabargaliBharatiya Janata Party, Prime Minister Narendra Modi, two Padma Shri, former IAS, 13 artists, social leaders, public representatives, farmers, advocates, film, business world, BJP entry, Arun Saw, state in-charge Om Mathur, national vice president and  Former Chief Minister Dr. Raman Singh, State Vice President Laxmi Verma, State General Secretary Kedar Kashyap, Chhattisgarh, KhabargaliBharatiya Janata Party, Prime Minister Narendra Modi, two Padma Shri, former IAS, 13 artists, social leaders, public representatives, farmers, advocates, film, business world, BJP entry, Arun Saw, state in-charge Om Mathur, national vice president and  Former Chief Minister Dr. Raman Singh, State Vice President Laxmi Verma, State General Secretary Kedar Kashyap, Chhattisgarh, KhabargaliBharatiya Janata Party, Prime Minister Narendra Modi, two Padma Shri, former IAS, 13 artists, social leaders, public representatives, farmers, advocates, film, business world, BJP entry, Arun Saw, state in-charge Om Mathur, national vice president and  Former Chief Minister Dr. Raman Singh, State Vice President Laxmi Verma, State General Secretary Kedar Kashyap, Chhattisgarh, Khabargali

 

Category