छत्तीसगढ़ में निकाह प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी, गैर मुस्लिम विवाह के लिए वक्फ बोर्ड बनाएगा नई व्यवस्था

 Preparations underway to modify the Nikah process in Chhattisgarh; the Waqf Board will establish a new system. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड निकाह प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और रिकॉर्ड आधारित बनाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित नियमों के तहत प्रदेश में होने वाले निकाहों के लिए एक समान प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

विशेष रूप से अंतरधार्मिक विवाह के मामलों में अतिरिक्त दस्तावेजी और कानूनी औपचारिकताओं का पालन करना होगा। बोर्ड का लक्ष्य इन नियमों को अगस्त 2026 से लागू करना है। वक्फ बोर्ड के अनुसार, यदि कोई मुस्लिम युवक या युवती किसी गैर-मुस्लिम से निकाह करना चाहता है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहले बोर्ड को आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

दोनों पक्षों की सहमति, पहचान संबंधी दस्तावेज, लागू कानूनों के अनुरूप औपचारिकताएं तथा अन्य आवश्यक रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य निकाह प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और दस्तावेजों से जुड़े विवादों को रोकना है।

Category