आरंग में 6000 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
रायपुर (khabargali)दो पूर्व विधायक आरके राय और डॉ. बालमुकुंद देवांगन आज भाजपा में शामिल हो गए है। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की उपस्थिति में आरके राय और डॉ. बालमुकुंद देवांगन भाजपा में शामिल हुए है। गुंडरदेही से आरके राय और दुर्ग ग्रामीण से बलमुकुंद देवांगन विधायक रह चुके है। दोनों जोगी कांग्रेस से जुड़े थे। वहीं कल रायपुर ग्रामीण भाजपा द्वारा आरंग में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री छत्तीसगढ़ के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी थी इस कार्यक्रम में 6 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम के असली आयोजक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वेद राम मनहरे थे।
- Log in to post comments