रायपुर (खबरगली) रायपुर के कुशालपुर इलाके में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने जमकर कहर बरपाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन चालक कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। बेकाबू वाहन ने सड़क पर मौजूद करीब 15 से 16 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है, जबकि कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गाड़ी से गांजा कप सिरप बरामद
घटना करीब एक घंटे पहले की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
कफ सिरप की बोतलें मिलने की सूचना
गाड़ी से गांजा और कफ सिरप मिलने की भी सूचना प्रारंभिक जानकारी में यह बात भी सामने आ रही है कि जिस वाहन से लोगों को टक्कर मारी गई, उसकी तलाशी के दौरान गांजा और नशीली/कफ सिरप की बोतलें मिलने की सूचना है। इसके अलावा वाहन से गोली/कारतूस जैसी कोई वस्तु मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा वाहन और उसमें मिले सामान की जांच की जा रही है।
नशे में ड्राइविंग का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक की हालत सामान्य नहीं थी और उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस चालक का मेडिकल परीक्षण कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर सकती है। यदि जांच में शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।
सड़क पर मची अफरा-तफरी
अचानक वाहन के लोगों को टक्कर मारने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति को नियंत्रित करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दो लोगों की मौत और 15-16 लोगों को टक्कर लगने की सूचना है। घायलों की वास्तविक संख्या, मृतकों की पहचान, वाहन चालक की मेडिकल रिपोर्ट और वाहन से बरामद संदिग्ध सामान को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
- Log in to post comments
