मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल, पुलिस कमिश्नरी सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Chief Minister Vishnudev Sai's cabinet meeting tomorrow, many issues including police commissionerate will be discussed Chhattisgarh News Raipur news hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में 21 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक का समय और स्थान बदल दिया गया है। प्रारंभ में यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे मुख्यमंत्री हाउस में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मुख्य चर्चा का विषय रायपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्र में विस्तार करने से संबंधित है। खबर है कि नवा रायपुर ग्रामीण के कुछ हिस्सों को पुलिस कमिश्नर के एरिया में शामिल कर उसे और मजबूत बनाने की योजना तैयार है। सरकार ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है और माना जा रहा है कि बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया जाएगा।

 

Category