राजधानी में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Rain and thunderstorm alert issued in the capital today, providing relief from the scorching heat. raipur hindi news chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली)  समेत प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। रविवार को दोपहर तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ा, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सोमवार को राजधानी को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि  दोपहर को तेज गर्मी के साथ ही शाम को मौसम बदल सकता है। गरज-चमक के साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-दक्षिण दिशा में बना निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है, जिसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को जगरगुंडा, सुकमा और जगदलपुर क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट का अनुमान है। 


रविवार को जगरगुंडा, सुकमा और जगदलपुर क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं और आकाशीय बिजली से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।  दर्ज की गई। वहीं, राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं और आकाशीय बिजली से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। 


 

Category