रायपुर: ‘नारी तू नारायणी सम्मान’ से गूंजी राजधानी, समाज की 121 प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

Raipur: The capital resonated with 'Nari Tu Narayani Samman', 121 talents of the society were honoured with grand awards, founder and director of the organization Sonam Srivastava, Mahendra Singhania, UHFC Foundation, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) राजधानी में यूएचएफसी फाउंडेशन (United Hands for Change) द्वारा आयोजित “नारी तू नारायणी सम्मान 2026” समारोह में छत्तीसगढ़ की शक्ति और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था के संस्थापक एवं निदेशक सोनम श्रीवास्तव एवं महेंद्र सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 121 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Raipur: The capital resonated with 'Nari Tu Narayani Samman', 121 talents of the society were honoured with grand awards, founder and director of the organization Sonam Srivastava, Mahendra Singhania, UHFC Foundation, Chhattisgarh, Khabargali

विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं का जमावड़ा

इस गरिमामय आयोजन में खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, अभिनय और गायन के साथ-साथ दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर समुदाय की प्रभावशाली महिलाओं को राज्य के विभिन्न जिलों से चुनकर सम्मानित किया गया। महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को प्रोत्साहन राशि और उपहार प्रदान किए गए।

Raipur: The capital resonated with 'Nari Tu Narayani Samman', 121 talents of the society were honoured with grand awards, founder and director of the organization Sonam Srivastava, Mahendra Singhania, UHFC Foundation, Chhattisgarh, Khabargali

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विभा अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा) एवं समाजसेवी श्री केवल श्रीवास उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अजंता चौधरी, हर्षिका ठाकुर, प्रदीप तिवारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान पुरस्कार वितरण में श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट (सहयोगी श्री कमलेश जैन) का विशेष सहयोग रहा।

Raipur: The capital resonated with 'Nari Tu Narayani Samman', 121 talents of the society were honoured with grand awards, founder and director of the organization Sonam Srivastava, Mahendra Singhania, UHFC Foundation, Chhattisgarh, Khabargali

आत्मनिर्भरता की ओर यूएचएफसी के कदम

यूएचएफसी फाउंडेशन केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वंचित वर्गों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान करता है। संस्था द्वारा नि:शुल्क अंग्रेजी, कंप्यूटर, सिलाई, मेकअप और बेकिंग जैसी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

Raipur: The capital resonated with 'Nari Tu Narayani Samman', 121 talents of the society were honoured with grand awards, founder and director of the organization Sonam Srivastava, Mahendra Singhania, UHFC Foundation, Chhattisgarh, Khabargali

सफल संचालन और टीम वर्क

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शुभा मिश्रा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शरद श्रीवास्तव, किरण, कुसुम, राखी यादव, ज्योत्सना, मोहित भोगल, स्वाति और अनामिका यादव का विशेष योगदान रहा।

Category