राष्ट्र सर्वोपरि: : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 97वें शहादत दिवस पर भव्य माल्यार्पण
अमरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा, दुर्गा,साइंस कॉलेज और गुरुकुल कॉलेज के छात्रों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
रायपुर (खबरगली) शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 97वें शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला। भगत सिंह चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने महान क्रांतिकारियों को नमन किया। इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में तेलीबांधा मरीन ड्राइव से “माय भारत मेरी जिम्मेदारी” पदयात्रा निकाली गई। इसमें माय भारत के राज्य निदेशक श्री अर्पित तिवारी, एनएसएस अधिकारी सुनीता चंसौरिया और सौमित्र साहा, तनिष्क, उत्कर्ष, मयंक सहित सहित दुर्गा कॉलेज, साइंस कॉलेज और गुरुकुल कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।पदयात्रा का समापन भगत सिंह चौक पर पुष्पवर्षा और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ हुआ।
शहीदों को याद करना काफी नहीं है : छाबड़ा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं।उन्होंने बहुत कम उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर यह संदेश दिया कि राष्ट्र सर्वोपरि है। उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि केवल शहीदों को याद करना काफी नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, नगर निगम संस्कृति विभाग के एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्री अवतार बागल, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के अध्यक्ष श्री दलजीत चावला, छत्तीसगढ़ सिख समाज संगठन के अध्यक्ष श्री सुखबीर सिंहोत्रा, छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल के महासचिव श्री गगनदीप हंसपाल, श्री मोनू सलूजा, श्री लवली अरोरा, श्री बंटी चावला, श्री अमरजीत सिंह संधू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- Log in to post comments