5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स को मिलेगा दोबारा परीक्षा दिलाने का अवसर, स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स को मिलेगा दोबारा परीक्षा दिलाने का अवसर, स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला खबरगली Students of classes 5th and 8th will get the opportunity to re-appear for the exam, a major decision by the School Education Department. Raipur Chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में 5वीं- 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी। लेकिन इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर स्पष्ट किया है कि, इस साल किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाएगा। विभाग के फैसले के मुताबिक यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसमें भी सफल नहीं होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

इस साल घोषित समय-सारणी के अनुसार 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की 17 मार्च से शुरू होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से पांचवी और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। साय कैबिनेट के फैसले के बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश दिया था। इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया गया है।

Category