जम्मू (खबरगली) भारतीय सेना में 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर साथी जवान उन्हें कंधे पर डालकर हेलीपेड तक ले गए। हेलीकॉप्टर से बारामूला से श्रीनगर लाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। कैप्टन अमन यूपी में जिला कुशीनगर के रहने वाले थे।
23 फरवरी को ही 'स्पिट्सविला 7' फेम एक्टर और मिस्टर इंडिया विनर मयंक पवार का 37 की उम्र में निधन हो गया। मयंक की मौत पर भी सोशल मीडिया पर यही सवाल उठ रहे थे कि युवाओं की अचानक मौत कैसे हो रही है। अगर आप मयंक की फिटनेस भी देखकर दंग रह जाएंगे।
अचानक मौत से बचने का उपाय
वो आगे ये भी कहते हैं कि अगर इस तरह से शरीर का ध्यान रखा जाए तो कई चीजों को टाला जा सकता है। कई बार अचानक मौत की खबरें आती हैं जिसे कार्डियक अरेस्ट होना कहते हैं। इससे किसी की को बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, कुछ मिनटों के अंदर अगर अस्पताल ना ले जाएं तो मौत हो जाती है। या सीपीआर सही तरीके से दिया जाए तो अचानक मौत को टाला जा सकता है। लोगों को सीपीआर ट्रेनिंग लेनी चाहिए ताकि मेडिकल आपातकाल में काम आए।
- Log in to post comments