ASI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

IMG khabargali

दुर्ग (खबरगली)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ASI ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ASI फारूक शेख (40) कुछ दिन पहले छावनी थाने से लाइन अटैच हुए थे। ASI द्वारा सुसाइड किए जाने को लेकर अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि मदर्स डे के दिन ASI फारूक ने बाइक सवार चार लड़कों को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। इस मामले की जांच के दौरान ASI को लाइन अटैच कर दिया गया था। फारूक का पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। इससे वह तीन चार दिनों से घर नहीं जा रहा था और पावर हाउस स्थित सुविधा लॉज में ही रह रहा था। इसी लाज में शनिवार को फंदे पर लटकी उसकी लाश मिली।

Category

Related Articles