भारतीय योग संस्थान रायपुर ने दीवाली मिलन उत्सव बडे धूमधाम से मनाया 

Indian Institute of Yoga, Raipur,
Image removed.

रायपुर (khabargali ) भारतीय योग संस्थान रायपुर के 300  साधकों ने मिलकर शिव- साई - हनुमान मन्दिर परिसर, गायत्री नगर में दीवाली मिलन उत्सव  बडे ही धूमधाम से मनाया ।  रायपुर मे निशुल्क 35 योग केन्दो का संचालन विभिन्न पार्को कालोनी एवं मन्दिर केम्पस मे विगत 6 वर्षो से संचालित होते हैं। समय -समय पर विभिन्न सामुहिक कार्यक्रम का आयोजन समस्त केन्द्र मिलकर करते  है । -गायत्री नगर, टैगोर नगर ,देवेन्द्र नगर, कटोरा तालाब , सेल्स टेक्स कालोनी, अशोका रतन, आशियाना पैलेस ,व्ही आई पी करीज्मा, चिल्फि हाईट आदि केन्दों ने मिलकर दीवाली को प्रदुषण रहित मनाने का संदेश देते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ । 
              कार्यक्रम का प्रारम्भ स्वागत योग गीत से हुआ, पश्चात दीप प्रज्वलन सरसवती वंदना के साथ हुआ।  संगीत के माध्यम से वार्मअप सुक्ष्म क्रिया का अभ्यास कैलाश अग्रवाल ग्रुप ने कराया। नाटय प्रस्तुति में सुदेशना मेने गुप ने दिया । सभी साधक साई भक्ति मे भाव- विभोर हो उठे ।योगासन मे अर्ध चन्द्रासन, कमरचक्रासन, उष्टासन ,पादोत्तानआसन, शवआसन जिसे योग प्रशिक्षक वंदना आहुजा, अर्चना मुदडा, पूजा जैन, तृप्ति महेश्वरी, प्रज्ञा बिदल एवं पूनम गेही ने कराया।  इसी प्रकार प्राणायाम , कपाल भांति, भ्रामरी का अभ्यास गीतांजली बाग ने कराया । आसन प्रतियोगिता मे वक्षासन की मुद्रा  मे अधिक समय तक रूककर पूजा एवं तृप्ति ने पुरूस्कार अर्जित किये । कार्यक्रम के समापन में सभी साधक भक्ति संगीत  पर नृत्य कर झूम उठे । प्रार्थना एवं शांति- पाठ राजेश डागा जी एवं आभार प्रदर्शन रिया फतनानी ने कर कार्यक्रम का समापन किया ।
   कार्यक्रम को सफल बनाने में मूख्य रूप से महेश रूपरेला अरूणा प्रजापति, लक्ष्मी मूर्ति, राजेश डागा ,राजेश अग्रवाल, मुकेश सोनी, पवन सुद,रिया, सुदेशना, सोनिया, कांति लुनिया, पुनमगेही ,सरिता ,वंदना, अर्चना, गीतांजली, धर्मेन्द्र,सरिता जैन,केआर साहु, अक्षय सुद,त़ृप्ती, प्रीती,रीना,उर्मिला ,हर्जित  आदि साधको  का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  भारतीय योग संस्थान ,रायपुर के  जिला प्रमुख मुकेश सोनी ने उक्त जानकारी दी।
 

Image removed.

                                                                              
         

Image removed.

 

Category
Tags