राजस्थान (खबरगली) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गंगापुर कस्बे में शादी समारोह में साफ-सफाई के लिए बुलाए गए कुछ लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया। कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने के बाद तीन महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में चारों मृतकों ने 3 दिन पहले एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने का ठेके पर लिया था। जहां से ये लोग बर्तन धोने का तरल पदार्थ अपने साथ ले गए। घर पर पहुंचने के बाद गुरुवार देर रात तरल पदार्थ को शराब समझकर पी लिया।
तबीयत बिगड़ने के बाद चारों को गंगापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उपचार के दौरान गंभीर घायल युवक की भी मौत हो गई।
- Log in to post comments