BREAK: नगर निगम चुनाव रायपुर , भिलाई, दुर्ग के अपडेट रिजल्ट

Nigam chunaav 2019

रायपुर (khabargali) नगर निगम में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है 70 वार्ड में अब तक के जो रूझान मिले है उसमें बीजेपी 30 ,कांग्रेस 30,जेसीसी 2 अन्य 8 वार्ड से आगे है।

रायपुर-हेमू कल्याण वार्ड से काग्रेस से बंटी होरा ने 178 वोट से जीत दर्ज की.घोषणा होना बाकी. मदर टेरेसा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत, अजीत कुकरेजा ने बीजेपी के दीपक भरद्वाज को हराया।औपचारिक घोषणा होना

शेष रायपुर निगम की हालिया तस्वीरें ये है

BJP के प्रफुल्ल विश्वकर्मा आगे कांग्रेस के एजाज ढेबर आगे BJP की मिनल चौबे आगे BJP के प्रमोद साहू आगे कांग्रेस के अजित कुकरेजा 900 वोट से आगे कांग्रेस के ज्ञानेश शर्मा 279 से आगे BJP के राजीव अग्रवाल आगे BJP के संजय श्रीवास्तव 300 वोट से पीछे कांग्रेस के प्रमोद दुबे 178 वोट से पीछे रायपुर-वार्ड 8 से जनता कांग्रेस के पन्ना साहू आगे, वार्ड 9 सरोज साहू बीजेपी आगे वार्ड 10 में विश्वदिनी पांडेय आगे 182 वोट से वार्ड 12 प्रमोद साहू बीजेपी 289 से आगे वार्ड 13 तिलक पटेल बीजेपी 125 वोट से आगे वार्ड 28 बीजेपी रुस्तम भाटी 31 वोट से आगे वार्ड 31 रोहित साहू 235 वोट से आगे वार्ड 70 रोहित सोनकर निर्दलीय आगे वार्ड 23 पांचू राम भारती बीजेपी वार्ड 22 प्रेम सिंह ठाकुर कांग्रेस आगे वार्ड 21 सुनील चन्द्राकर बीजेपी आगे

माना नगर पंचायत में भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है. 15 सीटों वाले इस नगर पंचायत में पार्टी ने यहां 8 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस 5 और निर्दलीय 2 सीटों पर कब्जा किया है. इस नगर पंचायत में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन वर्तमान अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी श्यामा चक्रवर्ती को हार का मुंह देखना पड़ा.

दुर्ग जिला

उतई नगर पंचायत के परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में रहा। यहां 9 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं 2 सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहाराय है, जबकि चार सीटों पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। विजयी प्रत्याशियों में वार्ड-1 योगेश ठाकुर भाजपा, वार्ड-2 में सरस्वती नरेंद्र साहू निर्दलीय, वार्ड-3 में राकेश साहू निर्दलीय, वार्ड-4 में मनोरमा देवांगन कांग्रेस, वार्ड-5 में विमला साहू बीजेपी, वार्ड-6 में दीपमाला देशलहरे कांग्रेस, वार्ड-7 भीमसेन सिन्हा निर्दलीय, वार्ड-8 डिगेंद्र हिरवानी कांग्रेस, वार्ड-9 रविंद्र वर्मा कांग्रेस, वार्ड-10 तोषन साहू कांग्रेस, वार्ड-11 किरण संजय गिरी गोस्वामी कांग्रेस, वार्ड-12 सूरता सिंह गढ़े कांग्रेस, वार्ड-13 संतोषी कुंजाम कांग्रेस, वार्ड-14 प्रहलाद वर्मा निर्दलीय, वार्ड-15 में वीरेंद्र गोस्वामी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

भिलाई

भिलाई नगर निगम के उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। दो वार्डों में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भिलाई के वार्ड-3, नेहरू नगर में में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने कांग्रेस के अतुल श्रीवास्तव को हराया। भाजपा के जयप्रकाश यादव को कुल 661 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 424 वोट मिले। वार्ड 10 शांति नगर में भाजपा की प्रमिला दुबे ने कांग्रेस प्रत्याशी रीता साकेत कुशवाहा को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी को जहां 687 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के खाते में 491 वोट गया। 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में इस बार अध्यक्ष और महापौर का चयन, पार्षदों के जरिये किया जाएगा | लिहाजा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने विजयी होने वाले पार्षदों पर अपनी निगाहे गड़ा दी है | उम्मीद की जा रही है कि बुधवार और गुरुवार तक राज्य के सभी 151 निकायों में अध्यक्षों और महापौर के चेहरे साफ हो जाएंगे | इस बार EVM के बजाये मतपत्रों का उपयोग होने से मतगणना में चार गुना अधिक समय लग रहा है | 

Related Articles