छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश होने के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Rain expected in Chhattisgarh for next 5 days, providing relief from scorching heat raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया है।मौसम में इस बदलाव से लोगों को उमस से राहत मिली है। कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं भी देखने को मिली हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना जताई है। 

Category