छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी कार, 4 युवकों की मौत

Horrific road accident in Chhattisgarh, car falls into river, 4 youths killed kawardha hindi news khabargali

कवर्धा (खबरगली) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

कार में सवार दो गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत सभी चार युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतकों और घायलों के नाम

हादसे में मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों के नाम जुनैद रज़ा और आरज़ू खान बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। 
 

Category