छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया पुस्तक “कथाकार किशोर साहू के सिनेमा का साहित्यिक वैशिष्ट्य” का विमोचन

Assembly Speaker Dr. Raman Singh released the book "Literary Uniqueness of Filmmaker Kishore Sahu's Cinema," dedicated to Chhattisgarh's literary and cinematic traditions.  The book was authored by Dr. Akanksha Dubey. Raipur, Chhattisgarh, Khabargali.

डॉ. आकांक्षा दुबे हैँ इस पुस्तक की लेखिका

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सिनेमाई विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने “कथाकार किशोर साहू के सिनेमा का साहित्यिक वैशिष्ट्य” पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रदेश के गौरव, प्रख्यात कथाकार, अभिनेता और फिल्म निर्माता किशोर साहू के फिल्मी सफर और उनके साहित्यिक योगदान पर आधारित है।

साहित्य और सिनेमा का संगम

इस पुस्तक की लेखिका डॉ. आकांक्षा दुबे हैं। डॉ. दुबे ने अपने गहन शोध के माध्यम से किशोर साहू के सिनेमा में छिपे साहित्यिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और उनके विशिष्ट कथ्य का विस्तृत विश्लेषण किया है। हिंदी साहित्य और सिनेमा के शोधार्थियों के लिए इस कृति को एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

विमोचन के अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े महान व्यक्तित्वों पर इस तरह का शोधपरक कार्य सराहनीय है। यह पुस्तक न केवल सिनेमा और साहित्य के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगी, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी साबित होगी।"

इस गरिमामय अवसर पर लेखिका डॉ. आकांक्षा दुबे के साथ प्रशांत दुबे और संकल्प मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। यह पुस्तक सिनेमा अध्ययन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करती है।

Category