गाजियाबाद (खबरगली) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे में भीषण सड़क हो गया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। ट्रैवलर गाड़ी ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया. तीनों युवक किनारे पर गाड़ी खड़ी कर बात कर रहे थे। इसी बीच ट्रेवलर गाड़ी ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना IPEM इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की बताई जा रही है. इस हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान भी लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयनगर में सड़क हादसे से 3 लोगों की मौत को लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं उन्होंने मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ है। दिल्ली से मेरठ की ओर जा रही एक ट्रेवलर जब कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट के पास पहुंची, तो वहां मुख्य एक्सप्रेस-वे लेन पर एक थार गाड़ी खड़ी थी. बताया जा रहा है कि थार सवार दो युवक नीचे उतरकर एक बाइक सवार से किसी बात पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेवलर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
इश हादसे में ट्रैवलर गाड़ी, थार और बाइक तीनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी, वहीं तीसरे घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
- Log in to post comments