रायपुर (खबरगली) दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं जू को दो दिन पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को जंगल सफारी में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने यह फैसला सरकारी संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने और वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, निर्धारित दोनों दिनों में जंगल सफारी एवं जू पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।
- Log in to post comments
