जानिए भारत में कब दिखाई देगा चांद

Ramjan khabargali

फिचर डेस्क(khabargali) इस्लामी कैलेण्डर के मुताबिक नवां महीना रमजान का पाक महीना होता है। दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोग इस पूरे माह अल्लाह की इबादत करते हुए नमाज अदा करते हैं और रोज़ा रखते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी उम्र के लोग बहुत ही खुशी से रोज़ा रखते हैं। चांद का दीदार करने के बाद रमजान की शुरूआत हो जाती है। सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों में चांद दीदार होने के बाद ही रमजान की सही तिथि की घोषणा की जाती है। अलग-अलग देशों में चांद के दीदार की तारीख अलग होती हैं। जानिए कि भारत में कब होगा चांद का दीदार और कब से शुरू होंगे रमजान।

Ramdan khabargali

इस दिन दिखेगा ईद का चांद

जिस तरह से रमजान की शुरूआत चांद निकलने पर निर्भर होती है उसी तरह से चांद का दीदार होने पर ही रमजान का महीना पूरा होता है और ईद मनाई जाती है। इसलिए रमजान शुरू होने और ईद की तारीख हर देश में अलग-अलग हो सकती है। इस साल रमजान 12 अप्रैल 2021 की शाम से शुरू हो चुकी है और मंगलवार 11 मई 2021 को खत्म होगा। इसके अगले दिन 13 मई 2021 को ईद उल-फितर मनाई जाएगी।

Ramdan khabargali

रमजान के महीने को क्यों माना जाता है इतना पाक

इस्लाम के मुताबिक 1,400 साल से पहले पैगंबर मुहम्मद के सामने इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान की पहली आयत का अवतरण हुआ था। इस पूरे महीने मुसलमान फज्र की नमाज के साथ रोजे की शुरूआत करते हैं और शाम को नमाज़ अदा करने के बाद की रोजा इफ्तार करते हैं।