जनरल बिपिन रावत सहित चार को पद्म विभूषण,17 को पद्म भूषण व 107 को पद्म श्री

Padma Vibhushan, CDS General Bipin Rawat, BJP leader Kalyan Singh, Gita Press Gorakhpur, classical singer Prabha Atre, Ghulam Nabi Azad, Microsoft, Satya Nadella, Google, Alphabet, CEO Sundar Pichai, Buddhadeb Bhattacharjee, Krishna Ella-suchitra Ella, Serum Institute  Of India Cyrus Poonawalla, Olympian Neeraj Chopra, Singers Sonu Nigam, Pramod Bhagat and Vandana Kataria, Padma Shri, Khabargali

नई दिल्ली (khabargali) केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। इनमें 3 लोग ऐसे हैं, जिन्हे मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पद्म विभूषण पाने वालों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, भाजपा नेता कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (तीनों को मरणोपरांत) और शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का नाम शामिल है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, गूगल की पैरेंटल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य और देश को कोरोना की वैक्सीन देने वाले भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख सायरस पुनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

इसके साथ ही ओलिंपियन नीरज चोपड़ा, गायक सोनू निगम, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस बार 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस तरह कुल 128 लोगों को पद्म सम्मान दिया जा रहा है।.

4 हस्तियों को मिला पद्म विभूषण: प्रभा अत्रे-आर्ट राधेश्याम खेमका-साहित्य और शिक्षा जनरल बिपिन रावत-सिविल सर्विस कल्याण सिंह-पब्लिक अफेयर्स

17 हस्तियों को पद्म भूषण: गुलाम नबी आजाद-पब्लिक अफेयर्स विक्टर बनर्जी-आर्ट गुरमीत बावा (मरणोपरांत)- आर्ट बुद्धदेव भट्टाचार्य-पब्लिक अफेयर्स नटराजन चंद्रशेखरन-ट्रेड एंड इंडस्ट्री कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला-ट्रेड एंड इंडस्ट्री मधुर जाफरी-पाक कला देवेंद्र झाझरिया-खेल राशिद खान-आर्ट राजीव महर्षि-सिविल सर्विस सत्या नडेला-ट्रेड एंड इंडस्ट्री सुंदर पिचाई-ट्रेड एंड इंडस्ट्री साइरस पूनावाला-ट्रेड एंड इंडस्ट्री संजय राजाराम (मरणोपरांत)-साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रतिभा रे- लिटरेचर एंड एजुकेशन स्वामी सचिदानंद- लिटरेचर एंड एजुकेशन वशिष्ठ त्रिपाठी-लिटरेचर एंड एजुकेशन 107 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जायेगा।