कैंसर मरीज ने क्रैक किया यूपीएससी, 4 बार सर्जरी के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, तीन प्रयास में हुए सफल

Cancer patient cracks UPSC; remains defiant even after four surgeries, succeeds in three attempts Raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) कैंसर होने के बाद अधिकतर लोग जीने की उम्मीद ही छोड़ देते हैं। ऐसे में सोचिए एक शख्स 4 बार सर्जरी होने के बावजूद भी यूपीएससी का सपना पूरा करने का सोचता है। वो तीसरी बार में संघ लोकसेवा आयोग- 2025 (यूपीएससी) क्रैक कर भी देता है। ये कहानी है छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के निवासी संजय डहरिया की। संजय ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में 946वीं रैंक हासिल की है।

संजय ने अपनी कहानी मीडिया के साथ शेयर की है। साल 2012 के दौरान ही संजय को पता चला कि उन्हें लार ग्रंथियों में कैंसर है। ये पता चलते ही उनको झटका लगा था और वो निराश भी हुए थे। फिर, 2012 से 2018 के बीच रायपुर, भिलाई से लेकर मुंबई तक कैंसर का इलाज चला। करीब चार बार उनकी सर्जरी की गई। इसी बीच उनको अपने बचपन के सपने को साकार करना था तो वो कैंसर के दर्द को भूलकर रायपुर आकर तैयारी करने लगे थे।

जानलेवा बीमारी से लड़ने के साथ-साथ नौकरी भी करते रहे। उन्होंने 2013 से 2017 तक रायपुर में आईडीबीआई बैंक में काम किया। इसके अलावा महासमुंद डाकघर में 2017 से 2018 तक काम किए। इसके साथ ही तैयारी चलने लगी और साल 2022 में यूपीएससी की परीक्षा देने लगे। तीन प्रयास में वो जाकर सफल हुए और आज हमारे लिए मिसाल बन गए हैं।

Category