कारोबारी सोमानी के अपहरण के बाद पुलिस की क्या थी कवायद..पढ़िए पूरी स्टोरी

Praveen somani kidnap khabargali , police team

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

रायपुर (khabargali)13 दिवस के भीतर चैकी सिलतरा क्षेत्र से अपहृत कारोबारी प्रवीण सोमानी को बिहार के कुख्यात अपहरण गिरोह से किया गया सकुशल बरामद एवं गिरोह के दो सदस्य को भी किया गया गिरफ्तार ।

ऐसा रहा पूरा घटनाक्रम

 दिनांक 08 जनवरी 2020 को चैकी सिलतरा क्षेत्र से हुआ था कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण।  अपने प्लांट से घर जाने के बीच में अज्ञात आरोपियों ने कर लिया था कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण।  अपहरण के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 06 से अधिक टीमों का किया गया था गठन।  आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज के अध्ययन से हुई थी अपहरण की पुष्टि एवं घटना में प्रयुक्त 02 अज्ञात वाहनों के संबंध में मिली थी जानकारी।  रायपुर से लेकर प्रतापगढ़ (उ.प्र.) तक के 1500 किलो मीटर से अधिक दूरी के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज का किया गया अध्ययन व विश्लेषण।  घटना प्रथम दृष्टया किसी प्रोफेशनल अपहरण गिरोह के द्वारा करना हो रहा था प्रतीत।  अपहृत कारोबारी की कार थाना विधानसभा क्षेत्र के रामकुंज कालोनी से की गई थी बरामद।  घटना स्थल सहित 1500 किलो मीटर से भी ज्यादा दूरी के क्षेत्र का किया गया तकनीकी विश्लेषण।  आरोपियों द्वारा बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से दिया गया था अपहरण की घटना को अंजाम।  आरोपियों ने घटना से पूर्व 03 माह तक किया था रेकी कर अपहरण की तैयारी।  पूर्व में भी आरोपियों द्वारा दिया जा चुका है अपहरण की बहुत सी घटनाओं को अंजाम।  आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर टीमें की गई थी उड़ीसा, गुजरात, बिहार एवं उत्तर प्रदेश रवाना।  टीमों द्वारा उड़ीसा, गुजरात, बिहार एवं उत्तर प्रदेश में जाकर कैम्प करते हुये प्रारंभ किया गया आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र करना।  आरोपियों द्वारा घटना करने के लिये किया गया था फर्जी गाड़ी नंबरों का उपयोग।  गिरोह के सभी सदस्य है अलग - अलग राज्यों के निवासी।  पप्पू चैधरी पूर्व में हिंगोरा अपहरण काण्ड में भी रह चुका है आरोपी।  पप्पू चैधरी मूलतः है कुख्यात अपहरण गिरोह के सरगना चंदन सोनार का शार्गिद।  आरोपी पप्पू चैधरी मूलतः जिला वैशाली बिहार के बीदूपुर थाना के गंगा किनारे दीयरा के बहुत ही बीहड़ गांव मथुरा गोकुला क्षेत्र का है निवासी।  टीम द्वारा इस गिरोह से जुड़े बिहार, गुजरात, उड़ीसा एवं उत्तर प्रदेश के दर्जनों लोगों को उठाकर की गई उनसे गहन पूछताछ एवं दर्जनों ईलाकों में की गई छापेमार कार्यवाही।  इसी दौरान टीम को सी.सी.टी.व्ही. फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर स्थानीय शेल्टर उपलब्ध कराने वाले अनिल चैधरी को दोंदेकला से पकड़ने में मिली सफलता।  अलग - अलग राज्यों में कैम्प कर आरोपियों की गिरफ्तारी में काम कर रही टीमों को गिरोह के एक अन्य सदस्य मुन्ना नाहक निवासी गंजाम उडीसा को गिरफ्तार करने में टीम को मिली सफलता।  गिरोह का सरगना पप्पू चैधरी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को देता था उतनी जानकारी जितनी आवश्यकता हो।  टीम द्वारा लगातार अलग - अलग राज्यों में 14 से अधिक दिनों तक लगातार कैम्प करते हुये अपहृतों के चंुगल से प्रवीण सोमानी को छुड़ाने में मिली सफलता।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री आरिफ एच शेख स्वयं पटना बिहार जाकर टीम का कर रहे थे नेतृत्व।  पुलिस महानिदेशक छ.ग. एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज भी लगातार कर रहेे थे प्रकरण की समीक्षा एवं दे रहे थे आवश्यक दिशा निर्देश।  आरोपियों द्वारा अपहृत कारोबारी के परिवार से की गई थी करोड़ो में फिरौती की मांग।  घटना में गिरोह के लगभग 10 सदस्य है सम्मिलित, जिनकी कर ली गई है पहचान सुनिश्चित तथा की जायेगी उनकी शीघ्र गिरफ्तारी।  आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपहृत को छुड़ाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ एच शेख के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राईम श्री पंकज चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक श्री नसर सिद्धकी सहित 60 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम को गया था लगाया।  तकनीकी जांच हेतु सायबर शाखा की 10 सदस्यीय टीम का किया गया था अलग से गठन।  घटना हेतु आरोपियों द्वारा 100 से अधिक फर्जी मोबाईल नंबरों का किया गया था उपयोग।  आरोपियों के प्राप्त संदिग्ध नंबरों के आधार पर प्राप्त की गई उनके बैंक एवं यात्रा संबंधी जानकारी फ्लाईट एवं ट्रेनों का किया गया विश्लेषण।  आरापियों के कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन एवं रेकी करने में प्रयुक्त वाहन को किया गया है जप्त।  अपहृत को छुडाने में एवं रेड कार्यवाही करने में बिहार पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस से प्राप्त हुआ सराहनीय सहयोग।  आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 19/20 धारा 365, 120बी, 201 भा.द.वि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।

विवरण - प्रार्थी ललित सोमानी पिता स्व0 गौरीशंकर सोमानी उम्र 53 साल साकिन मालवीय नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई प्रवीण सोमानी पिता स्व0 विजयशंकर सोमानी उम्र 46 साल निवासी जयश्री मरलीन मंडी गेट थाना पंडरी जिला रायपुर जो दिनांक 08.01.2020 को शाम 06ः00 बजे अपनी लाल रंग की कार रेंज रोव्हर क्रमांक सी0जी0 10 ए0एल0 9637 से अपनी कंपनी सोमानी फैक्ट्री सिलतरा थाना धरसींवा जिला रायपुर से घर के लिये निकला है। जो अभी तक घर वापस नही आया हैं। जिसकी अंतिम बार सोमानी फैक्ट्री सिलतरा के स्टाफ के लोग देखे हैं। छोटा भाई प्रवीण की पता तलाश आसपास एवं रिश्तेदारो मे किये पता नही चला। जिस पर थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 19/20 धारा 365 भादवि. के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिदेशक, छ.ग. महोदय श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री आनंद छाबड़ा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख को अपने नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अपहृत कोराबारी को छुड़ाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री आरिफ शेख द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राईम श्री पंकज चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक श्री नसर सिद्धकी को सम्मिलित करते हुये स्वयं केे नेतृत्व में 60 सदस्यीय विशेष टीम का गठन कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपहृत को छुडाने में लगी विशेष टीम द्वारा सर्वप्रथम घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया गया एवं अलग - अलग कार्य हेतु टीमों का अलग - अलग गठन कर कार्य विभाजन किया गया। 08 अलग - अलग टीमें बनाकर टीमों को सी.सी.टी.व्ही. फुटेज संग्रहण, तकनीकी विश्लेषण, कारोबारी के संबंध में स्थानीय जानकारी एकत्रित करने सहित अन्य कार्यो में लगाया गया। सी.सी.टी.व्ही. फुटेज संग्रहण में लगी टीम को घटना स्थल पर दो संदिग्ध वाहनों का फुटेज प्राप्त होने पर वाहनों का आने जाने का रूट निर्धारण हेतु बिलासपुर दिशा की ओर रवाना किया गया। टीम 1500 किलो मीटर से अधिक दूरी का सी.सी.टी.व्ही. फुटेज संग्रहण करते हुये प्रतापगढ़ (उ.प्र.) तक पहुंच गई जिस पर पुनः एक टीम उ.प्र. रवाना की गई। तकनीकी विश्लेषण में लगी टीम को कुछ संदिग्ध नंबर प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में बिहार रवाना की गई साथ ही एक टीम नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक श्री नसर सिद्धकी के नेतृत्व में गुजरात एवं एक टीम उड़ीसा के लिये भी रवाना किया गया। सभी टीमें प्राप्त सूचना व जानकारी के आधार पर अलग - अलग राज्यों मंे काम कर रही थी जिसकी माॅनिटरिंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री आरिफ शेख स्वयं कर रहे थे एवं सभी टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम द्वारा दोंदेकला निवासी अनिल चैधरी जो कि मूलतः बिहार का निवासी है से पूछताछ प्रारंभ किया गया। अनिल चैधरी से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यांे से प्राप्त जानकारी के आधार पर बिहार में लगी टीम द्वारा गौरव कुमार उर्फ पप्पू चैधरी जो कि पूर्व में हिंगोरा अपहरण काण्ड का आरोपी भी रह चुका है एवं चंदन सोनार गिरोह से संबंधित है के संबंध में जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया गया। टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि पप्पू चैधरी वैशाली जिले के बीहड़ क्षेत्र गंगा नदी के दीयरा किनारे स्थित ग्राम मथुरा गोकुला थाना बीदूपुर का निवासी है एवं बिहार पुलिस द्वारा भी उस पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उसके द्वारा ही अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर उपरोक्त अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ एच शेख स्वयं पटना बिहार पहुंचकर टीम का नेतृत्व किया एवं बिहार पुलिस की एस.टी.एफ. के साथ मिलकर बीहड़ दीयरा क्षेत्र मंे सर्च आॅपरेशन प्रारंभ किया गया एवं दीयरा के 100 किलो मीटर क्षेत्र से अधिक क्षेत्र में सर्च कार्यवाही की गई, किंतु गिरोह का सरगना पप्पू चैधरी वहां से फरार हो चुका था। टीम को गिरोह के संबंध में एक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर बिहार की टीम को उ.प्र. रवाना किया गया एवं एक अन्य टीम को उड़ीसा के गंजाम रवाना किया गया। गंजाम उडीसा की टीम द्वारा उ.प्र. रवाना हुई टीम से प्राप्त जानकारी के आधार पर मुन्ना नाहक निवासी गंजाम को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ किया गया एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर उ.प्र. के अम्बेड़कर नगर जिले के अलग - अलग ग्रामों में रेड कार्यवाही की गई एवं गिरोह द्वारा अपहृत को रखें गये स्थान की पहचान सुनिश्चित की जाकर देर रात्रि मंे ही दबिश दी गई। टीम द्वारा अपहृत को रखें गये स्थान पर रेड करने से कुछ समय पूर्व ही आरोपी अपहृत को लेकर वहां से निकल चुके थे जिस पर टीम द्वारा उनका पीछा प्रारंभ किया गया, जिससे आरोपी अपहृत को सूनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गये, जिससे टीम द्वारा अपहृत को अपने कब्जे में लिया गया। उपरोक्त अपहृत गिरोह में मूलतः उडीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के लोग सम्मिलित है जिनकी पहचान पूरी तरह सुनिश्चित कर ली गई है एवं शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं अपहृत को छुडाने में रायपुर पुलिस के 60 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी एवं 10 से अधिक तकनीकी प्रशिक्षित लोगों को लगाया गया था। टीम द्वारा 1500 किलो मीटर से अधिक दूरी के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज एवं 10 लाख से अधिक मोबाईल नंबरों का विश्लेषण किया गया एवं संदिग्ध वाहन माॅडलों के 05 हजार से अधिक वाहनों की जांच की गई। प्रकरण में अलग - अलग क्षेत्र मंे रेड कार्यवाही करने में बिहार एस.टी.एफ. एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपहृत को सकुशल बरामद करने में श्री आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर एवं श्री आरिफ एच शेख, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के नेतृत्व में निम्नांकित अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही - 01. श्री पंकज चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध। 02. श्री तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण। 03. श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला। 04. श्री नसर सिद्धकी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक। 05. सुश्री कल्पना वर्मा, परि. उप पुलिस अधीक्षक। 06. श्री लोकेश देवांगन, परि. उप पुलिस अधीक्षक। निरीक्षक गण 07.श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी खमतराई 08. श्री विशाल सोम थाना प्रभारी राखी 09.श्री अश्वनी राठौर, थाना प्रभारी विधानसभा 10.श्री नितिन उपाध्याय, थाना प्रभारी उरला 11.श्री सोनल ग्वाला, निरीक्षक रायपुर। उप निरीक्षक गण 12. श्री अमित तिवारी, प्रभारी सिलतरा चैकी 13. श्री होमलाल नागरची, सायबर सेल। सहायक उप निरीक्षक गण 14. श्री शंकर लाल ध्रुव, थाना गुढियारी 15. श्री किशोर सेठ, थाना डी डी नगर प्रधान आरक्षक गण 16. श्री जमील खान प्र.आर. रायपुर। 17. श्री संतोष सिंह प्र.आर. रायपुर। 18. श्री सरफराज चिश्ती प्र.आर.। 19.श्री महेन्द्र राजपूत प्र.आर. सायबर सेल रायपुर। 20.श्री ईरफान खान प्र.आर. रायपुर। 21.श्री मोह0 कय्यूम प्र.आर. रायपुर। 22.श्री प्रदीप पटेल प्र.आर. रायपुर। 23.श्री प्रेमराज बारिक प्र.आर. रायपुर। 24.श्री अजय सिंह प्र.आर. रायपुर। 25.श्री जयनारायण यादव प्र.आर. रायपुर। 26.श्री कुलदीप द्विवेदी प्र.आर. रायपुर। 27.श्री संदीप दीक्षित प्र.आर. रायपुर। 28.श्री राधाकांत पाण्डेय प्र.आर. रायपुर। आरक्षक गण 29.श्रीमती बसंती मौर्य सायबर सेल रायपुर। 30.सुश्री बबीता देवांगन सायबर सेल। 31.श्री सुरेश देशमुख, सायबर सेल रायपुर। 32.श्री चिंतामणी साहू सायबर सेल 33.श्री घनश्याम साहू सायबर सेल। 34.श्री अनुरंजन तिर्की सायबर सेल। 35.श्री तुकेश निषाद रायपुर। 36.श्री राजिक खान रायपुर। 37.श्री चन्द्र कुमार ध्रुव रायपुर। 38.श्री अनिल पाण्डेय रायपुर। 39.श्री अनुप मिश्रा रायपुर। 40.श्री नोहर देशमुख रायपुर। 41.श्री प्रमोद वर्ठी रायपुर। 42.श्री राकेश पाण्डेय रायपुर। 43.श्री विजय पटेल रायपुर। 44.श्री वीरेन्द्र भार्गव रायपुर। 45.श्री धनंजय गोस्वामी रायपुर। 46.श्री जसवंत सोनी रायपुर। 47.श्री कृपा सिंधु पटेल रायपुर। 48.श्री प्रमोद बेहरा रायपुर। 49.श्री उपेन्द्र यादव रायपुर। 50.श्री रवि तिवारी रायपुर। 51.श्री मोह0 सुल्तान रायपुर। 52.श्री महेश नेताम रायपुर। 53.श्री टेक सिंह मोहले सायबर सेल रायपुर। 54.श्री मुकेश चैहान रायपुर। 55.श्री हिमांशु राठौर रायपुर। 56.श्री संजय मरकाम रायपुर। 57.श्री आशीष त्रिवेदी रायपुर। 58.श्री घनश्याम सिंह, रायपुर। 59.श्री कमल जोशी जिला धमतरी। 60.श्री पूरन देवांगन जिला बालोद। 61.श्री विनय पाण्डेय (प्ज्डै) । 62.श्रीमती सारिका देवांगन (प्ज्डै)। गिरफ्तार आरोपी 01. अनिल चैधरी उम्र 32 साल निवासी दोंदेकला थाना विधानसभा रायपुर। 02. मुन्ना नाहक निवासी जिला गंजाम उडीसा।

Category