नवरात्रि पर रेल यात्रियों के लिए सुविधा, डोंगरगढ़ में रुकेंगी 10 सुपर फास्ट ट्रेने

Convenience for rail passengers on Navratri, 10 super fast trains will stop at Dongargarh. Rajanandgaon hindi news latest news khabargali

राजनांदगाव (खबरगली) चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। ये 27 तक चलेगी। मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ में 19 से 27 मार्च तक मेला लगता है। दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाडियों का अस्थायी ठहराव, स्पेशल ट्रेन और कुछ गाडिय़ो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ जाने-आने में सुविधा होगी।

इनका किया गया विस्तार

1. गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर का विस्तार रायपुर तक

2. रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया तक

3. डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलेगी

इनका होगा ठहराव

डोंगरगढ़ स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेन बिलासपुर भगत की कोठी, भगत की कोठी बिलासपुर, बिलासपुर -बीकानेर, बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर -चेन्नई, चेन्नई-बिलासपुर, बिलासुपर -पुणे, पुणे-बिलासपुर, रायपुर -सिकंदराबाद का ठहराव दिया गया है।
 

Category