पहाड़ से बरसे पत्थर 9 की मौत, मरने वालों में छत्तीसगढ़ के दो लोग भी

Khabargali

हिमाचल प्रदेश(khabargali)। किन्नौर जिले में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से चट्‌टानें इतनी तेजी से नीचे गिरीं कि बस्पा नदी का पुल टूट गया। इस हादसे में 9 टूरिस्ट की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 राजस्थान के, 2 छत्तीसगढ़ के और एक-एक महाराष्ट्र और वेस्ट दिल्ली के थे। एक मृतक के राज्य या शहर का पता नहीं चल पाया है।

पर्यटक ट्रैवलर गाड़ी HR 55 AG 9003 में छितकुल से सांगला की ओर जा रहे थे। तभी बटसेरी के गुंसा के पास पुल पर चट्‌टानें गिरने से पुल टूट गया और पर्यटकों की गाड़ी बस्पा नदी में जा गिरी। हादसे के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर बटसेरी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने ही हादसे की खबर पुलिस और प्रशासन को दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए पीएम केयर फंड से दिए जाने की घोषणा की है।

चट्टानें गिरने से टूटा पुल नदी में गिर गया। लगातार पत्थर गिरने की वजह से रेक्स्यू में दिक्कत आ रही है। - Dainik Bhaskar चट्टानें गिरने से टूटा पुल नदी में गिर गया। लगातार पत्थर गिरने की वजह से रेक्स्यू में दिक्कत आ रही है। हादसे में इन 9 लोगों की गई जान

सतीश कटकबर पुत्र एमएल कटकबर, छत्तीसगढ़

अमोघ बपत पुत्र प्रशांत बपत, एचटीपीएस कॉलोनी, अन्नपूर्णा विहार, कोरबा दाड़ी, छत्तीसगढ़

अनुराग बियानी पुत्र नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सीकर, राजस्थान

माया देवी बियानी पत्नी नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सीकर, राजस्थान

ऋचा बियानी पुत्री नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सीकर, राजस्थान

दीपा शर्मा, पुत्री राम भरोसी, हीरापथ, मानसरोवर, जयपुर

प्रतीक्षा पाटिल पुत्री सुनील पाटिल, सदभावना नगर, साओनर पतंसाबांगी, नागपुर, महाराष्ट्र

उमराब सिंह (चालक) पुत्र जुगल किशोर, रघुबीर नगर, टैगोर गार्डन, वेस्ट दिल्ली

कुमार उल्हास वेदपाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने का घोषणा की है।

शनिवार को भी हुआ था हादसा

हिमाचल के किन्नौर में पत्थरों के गिरने का सिलसिला शनिवार से ही जारी है। शनिवार दोपहर सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर बटसेरी के गुंसा के करीब एक वाहन पर चट्टान गिरी थी, जिसके चलते काफी देर तक आवाजाही बंद हो गई थी। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।