फेसबुक में BJP विधायक पर अभद्र टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

FIR registered against a youth for making an objectionable comment about BJP MLA Purandar on Facebook. raipur news chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पोस्ट पर भाजपा विधायक को लेकर युवक ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। मामले में पार्षद महेश ध्रुव ने थाना पहुंचकर शिकायत दी।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 

पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दी कि विधायक पुरंदर मिश्रा को लेकर उनके द्वारा किए गए पोस्ट में 10 जुलाई को ललित टांडी ललित के नाम के फेसबुक अकाउंट से अपमानजनक और अभद्र टिपण्णी की गई। इससे विधायक मिश्रा की प्रतिष्ठा और समाज में उनकी छवि धूमि करने का प्रयास किया गया है।  


 

Category