रायपुर में देर रात मर्डर, मामूली बात को लेकर नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

Late night murder in Raipur, minor stabbed to death over trivial matter hindi News latest news big News khabargali

रायपुर (खबरगली) राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को छोटी सी बात को लेकर एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम कुश बाघ (16) है। वारदात पंचशील नगर से लगे जोगी मोहल्ला में हुई। आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। 

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे से मध्यरात्रि के बीच कुछ युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ, जो अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने दो किशोरों पर धारदार हथियार से हमला किया। कुश बाघ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक साथी भी घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि तुरंत कार्रवाई कर दो किशोरों सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। परमजीत सोना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात को वह और कुश अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान कुश के मोबाइल पर किसी का फोन आया जब कुश ने फोन नही उठाया तो समीर के फोन पर उसी नंबर से कॉल आया। समीर मोबाइल पर बात करते हुए कुश के साथ एक गली में गया। यहां धीरेंद्र नामक लडक़े ने कुश से मारपीट शुरू कर दी और जेब से चाकू निकालकर मार दिया।
 

Category