RAIPUR BREAKING: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों का तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Raipur Police Transfer, Raipur Inspector Transfer, Police Commissioner Sanjeev Shukla, Raipur Police Station Incharge Transfer, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। तबादले के बाद कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। आजाद चौक, टिकरापारा, महिला थाना और गोलबाजार समेत यातायात और जिविशा में भी नई पदस्थापना की गई है।

रायपुर में 7 निरीक्षकों का तबादला

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है। इसी तरह महिला थाना और आजाद चौक थाने में भी प्रभार बदला गया है।

आजाद चौक और टिकरापारा थाने में बदली जिम्मेदारी

तबादला आदेश के तहत आजाद चौक और टिकरापारा थाना दोनों के प्रभारी बदले गए हैं। राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक से टिकरापारा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अर्चना धुरंधर को महिला थाना से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं टिकरापारा के पूर्व थाना प्रभारी राजेश कुमार मराई को रक्षित आरक्षी केंद्र में पदस्थ किया गया है।

महिला थाना और गोलबाजार में भी नई पोस्टिंग

निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर प्रभारी महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा के पद से हटाकर थाना प्रभारी गोलबाजार बनाया गया है। यातायात और जिविशा में भी बदलाव* निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया बदलाव बताया गया है।

देखें पूरी तबादला सूची

Raipur Police Transfer, Raipur Inspector Transfer, Police Commissioner Sanjeev Shukla, Raipur Police Station Incharge Transfer, Chhattisgarh, Khabargali

 

Category