धमतरी (खबरगली) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रुद्री नहर में उत्तर प्रदेश के हरदोई से आए युवकों के समूह के साथ शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।
रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मुख्य नहर में नहाने उतरे 16 वर्षीय किशोर समीर हसन पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है।
Category
- Log in to post comments