सीनियर राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग को 06 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक 

National Muay Thai Championship
Image removed.

सीनियर राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप मंगलुरू (कर्नाटक) 20-24 नवंबर 2019 सम्पन्न

कर्नाटक 60 अंको के साथ ओवरऑल चैंपियन, केरल 53 अंको के साथ द्वितीय एवं मिज़ोरम 51 अंको के साथ तृतीय स्थान पर, 45 अंको के साथ छ ग टीम चतुर्थ स्थान पर

रायपुर (khabargali) करावली मैदान मंगलुरू (कर्नाटक) में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप 20 - 24 नवंबर 2019 में भाग लेकर छ ग का 26 सदस्यीय दल के साथ देश के 27 राज्यो के लगभग 350 खिलाड़ी चैंपियनशिप के विभि्न वजन वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाया जिसके प्रदर्शन के आधार पर आगामी दिसंबर माह में अबू धाबी में आयोजित IFMA एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय म्यू थाई दल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

चैंपियनशिप में सर्वाधिक 60 अंक प्राप्त कर कर्नाटक टीम (08 स्वर्ण, 04 रजत, 08 काँस्य) ओवरऑल चैंपियन बनी, 53 अंक प्राप्त कर केरल टीम (05 स्वर्ण, 06 रजत, 10 काँस्य) द्वितीय, 51अंक प्राप्त कर मिज़ोरम टीम (10 स्वर्ण, 00 रजत, 01 काँस्य) तृतीय स्थान पर और 45 अंक प्राप्त कर छ ग टीम (06 स्वर्ण, 03 रजत, 06 काँस्य) चतुर्थ स्थान पर रही।
यदि केवल स्वर्ण पदको के हिसाब से देखा जाय तो मिज़ोरम (10 स्वर्ण) प्रथम, कर्नाटक (08 स्वर्ण) द्वितीय और छ ग (06 स्वर्ण) तृतीय स्थान पर है।

छ ग के 06 खिलाड़ियों (कोरबा की राजेश्वरी लहरे और डिम्पल वैष्णव, रायपुर की निधि चौकीकर और शुभम मालवीय, बालोद की टामिन साहू और हरबंश कौर) ने स्वर्ण पदक, 03 खिलाडी (कोरबा की चित्रां कँवर और प्रांशु साहू तथा बिलासपुर के साजन रॉव) ने रजत पदक और 06 खिलाड़ियों (रायपुर के विशाल हियाल कोरबा की दीक्षा गुप्ता और बिलासपुर के आकाश मौर्य और महिमा श्रीवास्तव बालोद के अमन यादव और नीरज साहू) ने काँस्य पदक जीता है। 
चैंपियनशिप के अंतिम दिन 03 खिलाड़ी रायपुर के शुभम मालवीय ने स्वर्ण तथा कोरबा के प्रांशु साहू और बिलासपुर के साजन रॉव ने रजत पदक जीता। 07 खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल/ क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए।

उल्लेखनीय है कि छ ग म्यू थाई दल में रायपुर (05), कांकेर (01), बालोद (08), बिलासपुर (05), कोरबा (06), जांजगीर चाम्पा (01) के कुल 21 (11 पुरुष 11 महिला) खिलाड़ी के अलावा 05 (03 पुरुष एवं 02 महिला) अधिकारी शामिल हैं।

चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई टीम का प्रदर्शन

प्रांशु साहू (-23 वर्ष, 48-51kg :  रजत पदक) 
 कु राजेश्वरी लहरे (-23 वर्ष, -45 kg, : स्वर्ण पदक)
 कु चित्रा कँवर (23-40वर्ष, -51kg : रजत पदक) 
कु दीक्षा गुप्ता ( 23-40 वर्ष, -54kg : काँस्य पदक)
कु डिंपल वैष्णव (23-40 वर्ष, -48kg : स्वर्ण पदक) (सभी कोरबा)
विशाल हियाल (23-40 वर्ष, -54kg :  काँस्य पदक)
रितेश सिंह चौहान (-23वर्ष, -54kg : क्वार्टर फाइनल में हारे)
 शुभम मालवीय (-23वर्ष, -57kg : स्वर्ण पदक)
 कु निधि चौकीकर (23-40 वर्ष, -45kg स्वर्ण पदक) (सभी रायपुर)
अभिकेश श्रीवास्तव (-23वर्ष, -71 kg, क्वार्टर फाइनल हारे)*
साजन राव (23-40वर्ष, -51kg :  रजत पदक), 
आकाश मौर्य (23-40वर्ष, -57kg : काँस्य पदक)
कु दीप्ति मानिकपुरी (-23वर्ष, -54kg   क्वार्टर फाइनल में हारी)
कु महिमा श्रीवास्तव (-23वर्ष, -63.5kg - काँस्य पदक )
(सभी बिलासपुर)
वीरेंद्र साहू (-23वर्ष, -60kg :  क्वार्टर फाइनल में हारे)
अमन यादव (-23 वर्ष,  -75kg, :  काँस्य पदक)
नीरज साहू (-23 वर्ष, -   kg :  काँस्य पदक)
कु प्रियंका मेश्राम (-23वर्ष, -48kg : क्वार्टर फाइनल में हारी)
कु नम्रता देवांगन (-23वर्ष, -51kg : क्वार्टर फाइनल में हारी)
कु टामिन साहू (23-40 वर्ष, -60kg, स्वर्ण पदक)
कु हरबंश कौर (23-40 वर्ष,  -67kg  :  स्वर्ण पदक)
(सभी दल्लीराजहरा बालोद)
करण दिवाकर (23-40 वर्ष, -71kg :  क्वार्टर फाइनल में हारे) (जांजगीर चाम्पा)

चैंपियनशिप में निर्णायक मंडल में छ ग के निम्नलिखित अधिकारी शामिल किए गए - कु हरबंश कौर (बालोद) कमलेश देवांगन (कोरबा) लखन कुमार साहू (बालोद), अनीस मेमन (रायपुर), श्रीमती नजमा परवीन (काँकेर)
     छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और  महासचिव  अनीस मेमन ने प्रेस नोट जारी कर उक्त जानकारी दी।

Image removed.
अंतिम दिन के पदक विजेता बायें से साजन राव (रजत), शुभम मालवीय (स्वर्ण) एवम प्रांशु साहू (रजत)
Image removed.
सामने बाएं से डिम्पल वैष्णव (स्वर्ण) आकाश मौर्य (काँस्य) और राजेश्वरी लहरे (स्वर्ण)   पीछे बाये से अमन यादव (काँस्य) विशाल हियाल (काँस्य) और नीरज साहू (काँस्य)
Image removed.

 

Category