शिष्या से छेड़छाड़ के आरोप में मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर गिरफ्तार

Famous, Pakhawaj player, Pandit Ravi Shankar Upadhyay, student molestation, obscene messages, arrested, teacher disciple, news

नई दिल्ली (khabargali) गुरु- शिष्य को कलंकित करने वाली एक खबर चर्चा में है। देश- विदेशों में मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय ( 52) को आज दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। उन पर छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है।

12 दिसम्बर को पहली शिकायत यह हुई

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की की उम्र 23 साल है। 12 दिसम्बर को लड़की अपनी मां के साथ चाणक्य पुरी पुलिस स्टेशन आई और शिकायत दर्ज कराई कि वह कथक केंद्र, 2, सैन मार्टिन मार्ग, चाणक्य पुरी, नई दिल्ली में कथक में 3 साल का डिप्लोमा ऑनर कर रही है। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पखावज गुरू रविशंकर उपाध्याय लंबे समय से उसे ट्रेनिंग के दौरान गलत तरीके से छूते हैं और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करते हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर रविशंकर उपाध्याय को अरेस्ट कर लिया है।

14 दिसंबर को दोबारा शिकायत दर्ज की

उस लड़की ने 14 दिसंबर को दोबारा से आकर अपने गुरु रविशंकर उपाध्याय पर जोर जबरदस्ती करने का लगाया आरोप और शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी कम्प्लेन में कहा कि रविशंकर उपाध्याय ने उसकी कमर पर हाथ रखा और माथे पर चुम्बन लिया। इतना ही नहीं उन्होंने उसके साथ जोर जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया। उसके बाद चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए रविशंकर को अरेस्ट कर लिया।वहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद रविशंकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।