शोक में बदली खुशियां, बेटी की शादी के दिन पिता हार्ट अटैक से मौत

 Happiness turns to grief as father dies of heart attack on daughter's wedding day raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) खुशियों से भरा घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। जिस दिन बेटी की शादी की तैयारियों में परिवार जुटा था, उसी दिन पिता की अचानक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया। हंसी-खुशी का माहौल पलभर में शोक में बदल गया और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरी घटना रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र की है। यहाँ रविवार को एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। सेवानिवृत्त परिवहन अधिकारी अब्दुल गनी खान के घर उनकी इकलौती बेटी के निकाह की तैयारियां चल रही थीं।

सुबह से ही घर में मेहमानों का आना-जाना और रस्मों की तैयारियां जारी थीं, लेकिन दोपहर से पहले ही एक दुखद घटना ने पूरे माहौल को बदल दिया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे जब 74 वर्षीय अब्दुल गनी खान अपने निवास से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। 

शोक  में बदला ख़ुशी का माहौल 

परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद घर में खुशी का माहौल पलभर में शोक में बदल गया। परिवार और रिश्तेदारों ने हिम्मत का परिचय देते हुए हालात को संभाला। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम को सादगी के साथ बेटी का निकाह संपन्न कराया गया। हालांकि, हर रस्म के दौरान माहौल गमगीन रहा। 

निकाह के बाद किया अंतिम संस्कार 

शादी के जोड़े में सजी बेटी के चेहरे पर पिता के निधन का दर्द साफ झलक रहा था। निकाह की रस्म पूरी होते ही परिवार ने जनाजे की तैयारी शुरू की। रात करीब 9:30 बजे बैरन बाजार कब्रिस्तान में अब्दुल गनी खान का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही दिन में निकाह और जनाजे जैसी दो विपरीत रस्मों ने पूरे माहौल को बेहद भावुक बना दिया। सुबह बधाई देने आए लोग ही शाम को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
 

Category