सूरजपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस का दिल दहला देने वाला अंत, एक की मौत, 15 लोग घायल

सूरजपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस का दिल दहला देने वाला अंत, एक की मौत खबरगली A bus full of devotees on the Surajpur road met a heartbreaking end, one died. Hindi News latest news khabargali

अंबिकापुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में सोमवार की काली रात श्रद्धालुओं के लिए मातम में बदल गई। रायगढ़ से बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस जा रही एक बस को गंगापुर के पास एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में 15 श्रद्धालु लहूलुहान हो गए, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे का खौफनाक मंजर

तमनार-रायगढ़ से रवाना हुए इन श्रद्धालुओं को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतज़ार कर रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, रात के सन्नाटे में टक्कर की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास के लोग सहम गए। बस के पेड़ से टकराते ही भीतर चीख-पुकार मच गई।

रेस्क्यू और राहत कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही लटोरी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला। इस भीषण हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हुए है। 1 यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह ट्रक की अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Category