राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और सुहाग के प्रतीक पर्व तीजा को लेकर राजधानी रायपुर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में वैश्य साहू समाज महिला समिति, रायपुर द्वारा प्री-तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।