रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द

रायपुर (खबरगली) शादी का सीजन शुरू होने वाला है। घरों में शहनाइयां गूंजने की तैयारी है। कोई बेटी की विदाई के लिए रिश्तेदारों का इंतजार कर रहा है तो कोई बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दूर शहरों से आने वाले मेहमानों की राह देख रहा है। लेकिन इन खुशियों के बीच रेलवे के एक फैसले ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले विवाह सीजन में रेलवे ने 52 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द किया है। ऐसे में शादी-ब्याह में शामिल होने के लिए पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों के सामने सफर का संकट खड़ा हो गया है।