कल 19 को श्याम टॉकीज परिसर में फैंस से मिलेगी स्टारकास्ट
रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में एक नई रोमांटिक, पारिवारिक और भावनात्मक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “महूँ दिलवाला तहूँ दिलवाली” रिलीज के लिए तैयार है। S J Films (LLP) के बैनर तले बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का भव्य प्रदर्शन 12 जून 2026 से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में किया जाएगा।
कल राजधानी में जुटेगी फिल्म की स्टारकास्ट
फ़िल्म के प्रचार-प्रसार के तहत दर्शकों के लिए एक खास मौका आ रहा है। 24 मई (रविवार) को फ़िल्म के कलाकारों सहित पूरी टीम राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज परिसर, बुढ़ा तालाब में मौजूद रहेगी। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होने वाले इस भव्य आयोजन में आम लोग और सिनेमा प्रेमी सीधे फिल्म की स्टारकास्ट से मुलाक़ात कर सकेंगे। टीम फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेगी।
सुपरहिट फिल्मों के निर्माता की नई पेशकश
इस फ़िल्म के निर्माता रॉकी दासवानी और नीरज विक्रम हैं। रॉकी दासवानी इससे पहले 'मया', 'टूरा रिक्शावाला', 'लैला टिप टॉप छैला अँगूठा छाप' और 'महूँ कुँवारा तहूँ कुँवारी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर छत्तीसगढ़ी फ़िल्में दे चुके हैं। फ़िल्म का सशक्त लेखन और निर्देशन खुद नीरज विक्रम ने किया है, जबकि संवाद लेखन में देवेश तिवारी (अमोरा) का विशेष सहयोग रहा है।
कई लोकप्रिय कलाकार दिखेंगे पर्दे पर
फ़िल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई लोकप्रिय कलाकार नज़र आएंगे, जिनमें प्रमुख हैं: आयुष राजवैद्य, प्राची ठाकुर, प्रकाश अवस्थी, करण ख़ान, संजय महानंद, शालिनी विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, अंजलि चौहान, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, विक्रांत सेंद्रे, प्रदीप शर्मा और हेमलाल कौशल।
संस्कृति, भावनाएं और 7 मधुर गीतों का तड़का
निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म प्रेम, रिश्तों, परिवार और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के लोक रंगों को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारेगी। संगीत: फ़िल्म में कुल 7 दिलकश गाने हैं, जिन्हें मशहूर संगीतकार सुनील सोनी ने तैयार किया है।
गायक: इन गानों को सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, अनुज शर्मा, गरिमा दिवाकर, कंचन जोशी और मोनिका सोनी जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।
सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज
फ़िल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के रील्स, गाने और ट्रेलर को भारी रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की टीम ने दावा किया है कि यह एक साफ-सुथरी, मनोरंजक और दिल को छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म है, जिससे हर वर्ग का दर्शक जुड़ाव महसूस करेगा।
- Log in to post comments