छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी बने आईएएस, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया आदेश

Three Chhattisgarh Administrative Service officers promoted to IAS Department of Personnel and Training issues order hindi news latest news big News khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने छत्तीसगढ़ कैडर के राज्य प्रशासनिक सेवा (SCS) के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त किए जाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्तियां वर्ष 2025 की रिक्तियों के तहत की गई हैं।

चयनित अधिकारियों की सूची और विवरण 

जारी अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को प्रोन्नति (प्रमोशन) के माध्यम से आईएएस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है:

अभिषेक अग्रवाल (जन्म तिथि: 30.04.1983)

सचिन भुतरा (जन्म तिथि: .01. 08.1981)

राजीव कुमार पांडेय (जन्म तिथि:05. 05.1983)

नियमों के तहत आवंटन

इन अधिकारियों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(1), आईएएस (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के नियम 9(1) और आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 के नियम 3 के तहत की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ परामर्श के बाद 01.01.2025 से 31.12.2025 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर यह चयन सूची तैयार की गई है।