दुर्ग (खबरगली) दुर्ग जिले के नंदिनी नगर टाउनशिप में 21 साल के एक युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर जान दे दी। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान आकाश चंद्रिकापुरे निवासी स्ट्रीट नंबर 3, नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप में हुई है। युवक बीएसएनएल टावर से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक के परिवार वाले घर पर नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग दुर्ग के लिए निकल गए हैं। अभी वहां पड़ोसी और आसपास के लोग मौजूद हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
- Log in to post comments