रायपुर (खबरगली ) प्रदेश में एक नई रोमांटिक, पारिवारिक और भावनात्मक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “महूँ दिलवाला तहूँ दिलवाली” रिलीज के लिए तैयार है। S J Films (LLP) के बैनर तले बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का भव्य प्रदर्शन 12 जून 2026 से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में किया जाएगा।फ़िल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के रील्स, गाने और ट्रेलर को भारी रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर फ़िल्म के गाने "सेम्हर काँटा " ने रिकार्ड धूम मचा रखी है। इस फ़िल्म के निर्माता रॉकी दासवानी और नीरज विक्रम हैं। रॉकी दासवानी इससे पहले 'मया', 'टूरा रिक्शावाला', 'लैला टिप टॉप छैला अँगूठा छाप' और 'महूँ कुँवारा तहूँ कुँवारी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर छत्तीसगढ़ी फ़िल्में दे चुके हैं।
- Today is: