दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: दुर्ग में ऋण वसूली की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए तेजी लाने के निर्देश

Chhattisgarh, Durg; Lokesh Kawadiya, Chairman of the Chhattisgarh Persons with Disabilities Finance and Development Corporation; Abhijit Singh; persons with disabilities; self-employment; self-reliance; Khabargali

रायपुर/दुर्ग (खबरगली ) छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री लोकेश कावड़िया के दुर्ग प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिले में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निगम के माध्यम से दिए गए ऋण तथा उनकी वसूली की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Chhattisgarh, Durg; Lokesh Kawadiya, Chairman of the Chhattisgarh Persons with Disabilities Finance and Development Corporation; Abhijit Singh; persons with disabilities; self-employment; self-reliance; Khabargali

ऋण वसूली अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दिव्यांग हितग्राहियों को उपलब्ध कराए गए ऋण की वर्तमान स्थिति और ऋण वसूली की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ऋण वसूली अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऋण की समयबद्ध वापसी सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले। कलेक्टर ने ऋण वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से आगामी टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में भी इस विषय को शामिल कर चर्चा करने की बात कही। 

Chhattisgarh, Durg; Lokesh Kawadiya, Chairman of the Chhattisgarh Persons with Disabilities Finance and Development Corporation; Abhijit Singh; persons with disabilities; self-employment; self-reliance; Khabargali

दिव्यांगजनों के हुनर और रचनात्मकता की कलेक्टर ने की सराहना

बैठक के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की आकर्षक टोकरी भी प्रस्तुत की गई। इसमें गोबर एवं मिट्टी से निर्मित दीये-बाती, चॉकलेट, मिठाई और कुकीज़ शामिल थे। इन उत्पादों को देखकर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दिव्यांगजनों के हुनर, मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।

Chhattisgarh, Durg; Lokesh Kawadiya, Chairman of the Chhattisgarh Persons with Disabilities Finance and Development Corporation; Abhijit Singh; persons with disabilities; self-employment; self-reliance; Khabargali

निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री पंकज वर्मा, संचालक श्री प्रमोद जैन तथा पूर्व पार्षद श्री भागचंद जैन उपस्थित रहे।

Category

Other News