ब्रेकिंग: नगर पंचायताें पर कांग्रेस का परचम लहराया, बीरगांव में 5-5 सीटें भाजपा - कांग्रेस ने जीती, जाेगी कांग्रेस ने खाता खोला

Urban Bodies Elections, Congress, BJP, Chhattisgarh, Konta, Bhopalpatnam side of Bijapur, Bhairamgarh Mare, Narharpur Nagar, Bhepalpatnam, Birgaon, Khabargali

प्रदेश के ताजा अन्य परिणाम यहाँ पढ़ें

रायपुर (khabargali) प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के चुनावाें में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में परिणाम आ रहे हैं और अधिकांश जगहों पर बढ़त दिख रही है। कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी तगड़ा झटका दे रहे हैं। ज्यादातर स्थानाें पर कांग्रेस की जीत तय माना जा रहा है। अब तक सुकमा जिले के कोंटा, बीजापुर के भोपालपट्टनम ओर, भैरमगढ़ माराे, नरहरपुर नगर पंचायताें पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। बीरगांव में अब तक पांच-पांच सीटें भाजपा और कांग्रेस ने जीती हैं। भाेपालपट्टनम में ताे कांग्रेस से सभी 15 सीटें जीत ली है। कोंटा नगर पंचायत के 15 में से 14 वार्डों में कांग्रेस, एक पर भाजपा, भैरमगढ़ में 10 वार्डों में कांग्रेस पांच जीती है। बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में सेंट्रल वार रूम बनाया है, जहां से सभी निकायों के परिणाम पर नजर रखी जा रही है।

बीरगांव में अब तक के नतीजाें में पांच सीटाें पर कांग्रेस और एक जीत पर भाजपा जीती है। कांग्रेस काे वार्ड दाे, तीन, 26, 27 और 35 में जीत मिली है। जाेगी कांग्रेस ने भी 22 नंबर वार्ड में जीत से खाता खोला है।

गृहमंत्री साहू,रमन व चंद्राकर के वार्ड में हारे प्रत्याशी

निकाय चुनाव के आ रहे परिणामों में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उतई नगर पंचायत के तहत वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा पार्षद विमला साहू के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। आज आए परिणाम काफी चौकाने वाले रहे,यहां निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर जीते हैं। उन्हे 110 वोट मिले,दूसरे क्रम पर भी निर्दलीय सतीश पारख को 94,भाजपा के चंदू देवांगन को 78 और कांगे्रस प्रत्याशी सोनचंद को मात्र 35 वोट मिले और वे चौथे क्रम में रहे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के इलाके में हुए एक-एक वार्ड के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हार गए हैं।

खैरागढ़ में भाजपा 10,कांग्रेस 9,एक टाई

राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले हैं। अब सिक्का उछालकर परिणाम की घोषणा की जाएगी। यहां पर काफी तनाव की स्थिति है,प्रशासन ने तगड़ी घेरेबंदी कर रखी है।

वहीं बीजापुर की भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। सुकमा की कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बेमेतरा की मारो नगर पंचायत के 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 में बीजेपी और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। कांकेर में नरहरपुर नगर पंचायत के वार्ड 8 से कांग्रेस के वीरेंद्र जैन जीते हैं। जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के एक सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की शांति ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी को 4 मत से हराया है। शांति ठाकुर को 142 मत मिले तो वहीं भाजपा की कांति मरकाम को 138 मत। भानुप्रतापपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चित्र रेखा मरकाम को मात्र एक वोट मिला। बेमेतरा के मारो नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा तिवारी की 53 वोटों से जीत हुई है। बीजापुर की भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 कांग्रेस और 4 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

Category