भाजपा का हल्ला बोल.. प्रधानमंत्री आवास पर सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

BJP's Halla Bol, Big demonstration against the government at the Prime Minister's residence, Jhumjhatka with the police, Police burst smoke bombs, also fired water canon - Saw, Brijmohan, Moonat, Netam, Saurabh, Kedar, Vijay arrested a worker and sarpanch in smoke bomb  Ghail, assembly gherao, Raipur, Chhattisgarh, news, khabargali

पुलिस ने स्मोक बम फोड़े, वॉटर केनन भी चलाया

स्मोक बम में एक कार्यकर्ता और सरपंच घायल

साव, बृजमोहन, मूणत, नेताम, सौरभ, केदार, विजय गिरफ्तार

सरकार को चेतावनी 16 लाख आवास देना पड़ेगा, वरना कुर्सी छीन लेगी जनता

वंचित हितग्राहियों के पैर पखारकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मंच पर बिठाया

BJP's Halla Bol, Big demonstration against the government at the Prime Minister's residence, Jhumjhatka with the police, Police burst smoke bombs, also fired water canon - Saw, Brijmohan, Moonat, Netam, Saurabh, Kedar, Vijay arrested a worker and sarpanch in smoke bomb  Ghail, assembly gherao, Raipur, Chhattisgarh, news, khabargali

रायपुर (khabargali) प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास नहीं मिलने के विरोध में -मोर आवास मोर अधिकार- आंदोलन के तहत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार विधानसभा घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। घेराव से पहले ग्राम पिरदा के खुले मैदान में विशाल जनसभा हुई। इसे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत दर्जनभर से ज्यादा नेताओं ने संबोधित किया। दोपहर 12 बजे के बाद जनसभा की शुरुआत हुई, जो करीब 2 घंटे चली।

BJP's Halla Bol, Big demonstration against the government at the Prime Minister's residence, Jhumjhatka with the police, Police burst smoke bombs, also fired water canon - Saw, Brijmohan, Moonat, Netam, Saurabh, Kedar, Vijay arrested a worker and sarpanch in smoke bomb  Ghail, assembly gherao, Raipur, Chhattisgarh, news, khabargaliBJP's Halla Bol, Big demonstration against the government at the Prime Minister's residence, Jhumjhatka with the police, Police burst smoke bombs, also fired water canon - Saw, Brijmohan, Moonat, Netam, Saurabh, Kedar, Vijay arrested a worker and sarpanch in smoke bomb  Ghail, assembly gherao, Raipur, Chhattisgarh, news, khabargali

सभा के बाद हजारों कार्यकर्ता विधानसभा घेरने निकले। सभा स्थल से विधानसभा जीरो पाइंट की दूरी करीब 2 किमी थी। पैदल ही कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियों में पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने खासा इंतजाम किया था। मगर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार आगे बढ़ती रही। सुबह से ही वे विधानसभा के नजदीक गांव पिरदा व कचना के आसपास जुट गए थे। प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों से कार्यकर्ता एकत्र हुए। जगह-जगह बेरीकेड्स लगाए जाने के बाद भी कार्यकर्ता वहां पहुंचने में सफल रहे।

घेराव करने के लिए निकले युवा मोर्चा के सदस्यों ने दो बेरीकेड्स को तोड़ कर आगे बढऩे की कोशिश की तो पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हुई। तीसरे बेरीकेड्स को हटा पाते कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले एक-एक कर दस स्मोक बम छोड़े, और वॉटर कैनन का भी प्रयोग किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी आई।

इससे पहले हुई सभा में वंचित हितग्राहियों के पैर पखारकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने मंच पर बिठाया। इस दौरान भाजपा के तमाम विधायक, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, और मोर्चा संगठनों के लोग मौजूद थे।

सभा में प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि इस बार यहां सरकार बदलनी है। नवंबर तक ये आंदोलन हमको करना है। सड़क पर भी ऐसी ही भीड़ दिखनी चाहिए। झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि आज के घेराव से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। आजादी के इतने सालों के बाद भी यहां गरीबों को आवास की सुविधा नहीं मिली है। 7.5 लाख बेघरों का घर बनाने का काम रमन सिंह ने किया था। आज यह जनता सरकार से पूछ रही है कि आपने कितने लोगों को आवास दिया। । कांग्रेस सरकार में गरीबों की योजना लागू नहीं की जा रही है। यहां सरकार के संरक्षण में शराब सिंडिकेट चल रहा। कोल सिंडिकेट चल रहा है। झारखंड में भी यह चल रहा है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि ईडी और आईटी के छापे में इनके अधिकारी जेल जा रहे, राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। अपने संबोधन में डॉक्टर रमन ने कहा कि यदि आवास नहीं दोगे तो हम सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे। 4 किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी है। हम लोग सरकार को चेतावनी देने के लिए आए हैं। बताने आए हैं कि आवास की जो योजना है। ये आवास गरीब जनता का है। 16 लाख आवास देना पड़ेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भीख नहीं अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो मुख्यमंत्री बनेगा , वह पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए हस्ताक्षर करेगा। फिर मुख्यमंत्री निवास जाएगा।

साव ने कहा-कांग्रेस ने कभी गांव गरीबों की चिंता नहीं की। याद कर लो गांव का तरक्की का कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना है। आज किसान के लिए किसान क्रेडिट की शुरुआत हुई है तो उसकी शरुआत भाजपा ने की है। ये सरकार अगले चुनाव में जाने वाली है। सरकार आवास योजना को लेकर झूठ बोल रही है। सरकार चाहती ही नहीं है कि आवास योजना लागू हो। प्रधानमंत्री ने यह सपना देखा है कि हर गरीब को मकान मिलना चाहिए। इन्होंने गरीब हटाओ का नारा देकर देश में 70 साल राज किया। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैलाना बंद करिए यह धर्म युद्ध है। भूपेश जी आप जानते हैं कि 2011 की जब सर्वे सूची बनी थी उस समय केंद्र में आपके आकाओं की सरकार थी। आप अपनी यूपीए सरकार के सर्वे पर क्या प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं? नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की लड़ाई है, गरीब अपना हक मांग रहे हैं, अधिकार मांग रहे हैं कोई भीख नहीं मांग रहे।

स्मोक बम में एक कार्यकर्ता और सरपंच घायल

पुलिस के स्मोक बम से बेमेतरा का एक केशव साहू नाम का कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे कार्यकर्ता उठाकर बाहर लाए, फिर उसे एम्बुलेंस से अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसके कमर के नीचे स्मोक बम फटा। वहीं नवागढ़ का एक सरपंच भी घायल हुआ। स्मोक बम से करीब घंटेभर कार्यकर्ता आंखों में जलन को लेकर परेशान रहे।

सभी बड़े इन नेताओं को किया गिरफ्तार 

इसके बाद पुलिस भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, विधायक सौरभ सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा समेत 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल ले आई। जहां रात 9 बजे तक भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही। उधर भाजपा का प्रदर्शन पूरे 2 घंटे 4 से शाम 6 बजे तक चला। पहली गिरफ्तारी की घोषणा शाम 4 बजे की गई। उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ है।

पुलिस का था तगड़ा इंतजाम

 भाजपा के विधानसभा घेराव को रोकने के लिए पुलिस ने खासा इंतजाम किया है। विधानसभा जीरो पाइंट से लेकर ग्राम पिरदा व आमासिवनी गांव , ग्राम सकरी, पंडरी जब्बार नाला से लेकर सेमरिया तक हर सड़क पर बड़े-बड़े बैरिकेड्स और डंपर खड़े कर रास्ते को बंद कर दिया था। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से पूरे प्रदर्शन की निगरानी की जाती रही। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के लिए 800 से ज्यादा फोर्स लगाई गई थी। आसपास के जिलों से भी अधिकारियों एवं स्टाफ को बुलाया गया था।

Category