भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम ने जताया शोक

Senior BJP leader passes away at the age of 93, PM expresses condolences hindi News Big News latest news khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शुमार रहे वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 93 वर्षीय मल्होत्रा दिल्ली की राजनीति में भाजपा का चेहरा रहे हैं और पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म दिसंबर 1931 में लाहौर (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। वे पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। 1972 से 1975 तक वे दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और बाद में दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977–80 और 1980–84) के पद पर कार्यरत रहे। दिल्ली भाजपा के अनुसार, मल्होत्रा का सक्रिय राजनीतिक योगदान केदारनाथ साहनी और मदन लाल खुराना जैसे नेताओं के साथ रहा। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर खड़ा किया और संगठन को मजबूत किया।

1999 में मनमोहन सिंह को दी थी चुनावी शिकस्त

विजय कुमार मल्होत्रा की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत 1999 के लोकसभा चुनाव में मानी जाती है, जब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली से हराया था। इसके अलावा 2004 में दिल्ली से भाजपा के एकमात्र विजयी उम्मीदवार के रूप में भी वे चर्चा में रहे। पिछले 45 वर्षों में 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे मल्होत्रा, दिल्ली की राजनीति में भाजपा के सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं।


 

Category