रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बड़ी राशि जारी की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों के लिए कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए आवंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने राशि आवंटन के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी राशि से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे निकायों को अपने नियमित खर्चों के साथ-साथ जरूरी मरम्मत और संधारण कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
10 नगर निगमों को 45 करोड़ से ज्यादा
विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 10 नगर निगमों को कुल 45 करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। नगरीय निकायों के स्तर पर यह सबसे बड़ी राशि है।
नगर निगमों को मिलने वाली इस राशि का उपयोग स्थानीय निकायों की आवश्यक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकेगा। इससे कर्मचारियों के वेतन और अन्य जरूरी भुगतान समेत नगर निगमों के नियमित कामकाज को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
48 नगर पालिकाओं को 18.60 करोड़ रुपए
इसी तरह प्रदेश की 48 नगर पालिकाओं के लिए कुल 18 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। नगर पालिकाओं को मिलने वाली राशि से स्थानीय स्तर पर जरूरी कार्यों और वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
100 नगर पंचायतों को 11.19 करोड़ रुपए
प्रदेश की 100 नगर पंचायतों को कुल 11 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। नगर पंचायतों में भी विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए राशि का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस तरह प्रदेश के 10 नगर निगम, 48 नगर पालिका और 100 नगर पंचायतों समेत कुल 158 नगरीय निकायों को यह राशि उपलब्ध कराई गई है।
अलग-अलग मदों से मिली राशि
अनिवार्य निधि
राजस्व वसूली
चुंगी क्षतिपूर्ति
उत्पाद कर
बार लाइसेंस
मुद्रांक मद
- Log in to post comments
