रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बड़ी राशि जारी की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों के लिए कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए आवंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने राशि आवंटन के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी राशि से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे निकायों को अपने नियमित खर्चों के साथ-साथ जरूरी मरम्मत और संधारण कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
